फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The secret of death is hidden in food

Pratapgarh News: खान-पान में ही छिपा है मौत का राज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
The secret of death is hidden in food
लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर में मां और उसके बेटे-बहू की मौत का राज अभी बना हुआ है। आशंका है कि जहरीला पदार्थ खाने से जान गई। लेकिन किस खाद सामग्री से जहर शरीर के अंदर पहुंचा। यह स्पष्ट नहीं हो पया। दूसरा यह कि मृतक को जहर दिया गया या फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए। फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार घंटे तक मकान का कोना-कोना छाना। चार टीमें पड़ताल कर रही हैं। जमीन विवाद के चलते पड़ोसी और अंकित के करीबी एक झाड़फूंक वाले पर पुलिस की नजर है। अंकित के ससुराल वालों के अनुसार पड़ोस के राजकुमार व धर्मेंद्र पटवा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

धर्मेंद्र पटवा व अंकित की मां आशा देवी ने मिलकर वर्ष 2011 में जगन्नाथ से बैनामा कराया था। तीनों के मौत की खबर मिलने पर धर्मेंद्र व राजकुमार के परिवार के लोग नजर नहीं आए। हालांकि, दोपहर करीब तीन बजे पुलिस धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नागापुर तिलौरी निवासी एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति की भी पुलिस तलाश करती रही। सूत्रों का कहना है कि अंकित को झाड़फूंक में बहुत भरोसा था। उसके हर आयोजन में झाड़फूंक करने के लिए वह व्यक्ति पहुंच जाता था। उसकी शादी में भी वह साये की तरह मौजूद था।
रात करीब आठ बजे अंकित ने उससे दस मिनट तक बातचीत भी की थी। पुलिस टीम उसकी तलाश करने लगी तो उसकी लोकेशन गैरजनपद में मिली। बताते हैं कि पांच माह के बेटे कार्तिक के दोनों हाथ, पैर व गले में काला धागा भी झाड़फूंक करने वाले ने बंधवाया था।

हर कोई हैरत में : दुकानदार अंकित का व्यवहार बेहद मिलनसार था। वह हर दिन सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान खोल देता था। उसकी मां व पत्नी भी दुकान देखती थीं। आसपास के लोग भी उनके व्यवहार से खासे खुश रहते थे। बृहस्पतिवार को जैसे ही पता चला कि अंकित, उसकी मां आशा व पत्नी रिया की रहस्यमय मौत हो गई है। हर कोई घटनास्थल की ओर भागा। देखते ही देखते आठ बजे तक सैकड़ों लोगों का हुजूम एकत्र हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed