{"_id":"646bb545b34eb6a36b015d94","slug":"the-scope-of-emergency-will-be-increased-there-will-be-a-ward-of-30-beds-pratapgarh-news-c-3-1-136595-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: इमरजेंसी का बढ़ाया जाएगा दायरा, 30 बेड का होगा वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: इमरजेंसी का बढ़ाया जाएगा दायरा, 30 बेड का होगा वार्ड
Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
एम्स की तर्ज पर होगा इमरजेंसी का संचालन, तैयारियां शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। डॉ. सोने लाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की इमरजेंसी का दायरा बढ़ाने की तैयारी में मेडिकल कॉलेज प्रशासन जुटा हुआ है। 15 बेड के स्थान पर अब 30 बेड का इमरजेंसी बनाया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के पुरुष विंग में 15 बेड के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। संख्या अधिक होने पर पांच बेड बरामदे में डालकर इलाज होता है। इससे मरीजों के साथ डॉक्टरों को भी परेशानी होती है। नए भवन में इलाज की व्यवस्था शुरू होने के साथ मेडिकल कॉलेज प्रशासन अब इमरजेंसी वार्ड में बदलाव करने जा रहा है। इसका दायरा बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 15 के स्थान पर 30 बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया जा रहा है। प्रत्येक बेड के पास ऑक्सीजन पल्स मॉनीटर लगाया जाएगा। दूसरी ओर इमरजेंसी ओटी तैयार की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने बताया कि इमरजेंसी को अपडेट कर 30 बेड का किया जाएगा। इमरजेंसी में तीन-तीन चिकित्सक और तीन स्टाफ नर्स के साथ छह वार्डब्वाय की तैनाती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पेइंग वार्ड को भी इमरजेंसी में मर्ज कर लिया जाएगा। इससे मरीजों को परेशानी नहीं होगी। वार्ड में मरीज, डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। मेडिकल कॉलेज का संचालन अब रायबरेली एम्स की तर्ज पर होगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज में अभी एम्स जैसी सुविधा मरीजों को मुहैया नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पुराने कूलरों की मरम्मत शुरू
प्रतापगढ़। राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हैं। छत का पंखा रेंग रहा है। कूलर खराब पड़े हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने खराब पड़े कूलरों की मरम्मत के लिए अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन को निर्देश दिया है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को कूलर की रंगाई और पोताई कर एक स्थान पर रखे जा रहे थे। इसके बाद घास लगाने के साथ मोटर सेट करने का ही कार्य बाकी रह जाएगा।