{"_id":"5ec0307b8ebc3e90a1758a4a","slug":"the-roadways-contract-staff-is-in-problem-pratapgarh-news-ald275992487","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज: संविदा कर्मियों पर दोहरी मार, पहले वेतन काटा, अब नौकरी पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज: संविदा कर्मियों पर दोहरी मार, पहले वेतन काटा, अब नौकरी पर संकट
विज्ञापन
परिवहन निगम में संविदा पर नौकरी करने वाले चालक और परिचालकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। पहले आधे वेतन की कटौती हुई और अब ड्यूटी पर नहीं आने वालों पर नौकरी का संकट खड़ा हो गया है। अफसरों ने चेताया है कि अगर वह ड्यूटी पर नहीं आते हैं, तो उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान रोडवेज के संविदा चालकों और परिचालकों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है। हॉटस्पॉट एरिया में रहने वाले संविदा कर्मचारी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रास्ते में पुलिस का पहरा होने और बैरीकेटिंग होने से वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इधर परिवहन निगम के अफसरों ने लंबे समय से गायब रहने वाले संविदा कर्मियों को पत्र जारी कर चेताया है कि अगर वह ड्यूटी पर नहीं आते हैं, तो उन्हें नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा। जबकि पिछले माह नियमित और संविदा कर्मियों के वेतन में कटौती की गई थी।
मई माह में भी बसों का संचालन पूरी तरह बंद है। रोडवेज बसों का प्रयोग प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने तक के लिए किया जा रहा है। लॉकडाउन में अधिकांश चालक और परिचालक ड्यटी करने नहीं आ रहे हैं, जबकि बसों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। फिलहाल हॉटस्पॉट में फंसे कर्मचारी ड्यूटी करने में अपनी असमर्थता प्रकट कर रहे हैं। एआरएम ने बताया कि जब संविदा कर्मचारी काम नहीं करेंगे तो उन्हें वेतन कैसे मिलेगा।