{"_id":"6435adaefb79c98cfa0899c4","slug":"the-risk-of-corona-has-increased-now-when-will-the-mask-be-applied-pratapgarh-news-c-3-1-101926-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बढ़ गया कोरोना का खतरा, अब कब लगाएंगे मॉस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बढ़ गया कोरोना का खतरा, अब कब लगाएंगे मॉस्क
Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
जनाब कोरोना का खतरा बढ़ गया है। जिले में कोविड के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी अब यदि मॉस्क नहीं लगाते तो आने वाले दिनों में जान का खतरा भी हो सकता है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ.मनोज खत्री ने मंगलवार को राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों, तीमारदारों को कोरोना से बचाव की नसीहत दी।
कहा, कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पड़ोसी जनपद की बात तो दूर, जिले में ही कोरोना के तीन सक्रिय मामले हो गए हैं। इसके बाद भी लोगों के चेहरे पर कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। शासन की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों में दो गज की दूरी और मॉस्क जरूरी जैसे नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
कोई खांसी तो कोई दमा जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। इतना ही नहीं ओपीडी में भीड़ अधिक होने के बाद भी कई लोग छींकते रहते हैं। ओपीडी में आने वाले कई मरीजों में कोविड जैसे लक्षण भी दिखाई पड़ रहे हैं। मगर न तो जांच हो रही और न ही किसी के चेहरे पर मॉस्क दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई मरीजों की जमकर क्लास लगाते हुए डॉ.मनोज खत्री ने दो टूक कहा, बगैर मॉस्क दूसरी बार इलाज कराने आने पर दवा नहीं लिखी जाएगी। खुद के साथ अन्य लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी मॉस्क लगाना अनिवार्य है।