फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The revision campaign went on for six months, yet the names were left out

Pratapgarh News: छह माह चला पुनरीक्षण अभियान, फिर भी छूट गए नाम

Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2023 01:40 AM IST
सार

नगर पालिका परिषद में सीमा विस्तार के बाद वार्डों का परिसीमन किया गया। मकंद्रूगंज और धर्मशाला वार्ड के परिसीमन में मकंद्रूगंज के मतदाताओं का नाम धर्मशाला वार्ड में जोड़ दिया गया। जब मतदाता मकंद्रूगंज में मतदान करने पहुंचे, तो उनका नाम ही गायब था।

विज्ञापन
The revision campaign went on for six months, yet the names were left out
वोटर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले जिले में छह माह तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने के बाद भी अधिकांश मतदाताओं का नाम गायब रहे। इससे मतदाताओं को निराश होकर लौटना पड़ा। मकंद्रूगंज और धर्मशाला वार्ड के सीमांकन में हुई गड़बड़ी से अधिकांश मतदाताओं को बगैर मत दिए ही वापस होना पड़ा।

विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में सीमा विस्तार के बाद वार्डों का परिसीमन किया गया। मकंद्रूगंज और धर्मशाला वार्ड के परिसीमन में मकंद्रूगंज के मतदाताओं का नाम धर्मशाला वार्ड में जोड़ दिया गया। जब मतदाता मकंद्रूगंज में मतदान करने पहुंचे, तो उनका नाम ही गायब था। इसलिए वह बगैर मतदान किए ही घर लौट आए। बाद में पता चला कि मतदाताओं का नाम धर्मशाला वार्ड में हैं। हालांकि कुछ मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन


रानीगंज के प्राइमरी स्कूल बरहदा और सराय सुल्तानी वार्ड के कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं था। मानिकचंद्र का आरोप है कि उनके घर में दस मतदाता है, मगर मतदाता सूची में सिर्फ एक नाम है। सूरज मिश्र, महेश नारायण, शेष नारायण, संजू, संदीप तिवारी का भी नाम गायब था। नगर पंचायत डेरवा के हरिशंकर पांडेय का आरोप है कि उनके पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बूथ पर वह परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे, तो पता चला कि उनका नाम ही मतदाता सूची में नहीं है। इससे निराश होना पड़ा। फिलहाल इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है कि जिला प्रशासन के प्रयास के बावजूद मतदाताओं का नाम कैसे छूट जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed