{"_id":"648f2336a8c61381d90ec654","slug":"the-principal-was-beaten-and-bled-inside-the-college-pratapgarh-news-c-262-1-sald1012-535-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कॉलेज के भीतर प्रधानाचार्य को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कॉलेज के भीतर प्रधानाचार्य को पीटकर किया लहूलुहान
Sun, 18 Jun 2023 09:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
सैफाबाद स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामदुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज सैफाबाद के प्रधानाचार्य को कुछ लोगों ने कॉलेज परिसर में बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
रामदुलारे इंटरमीडिएट कॉलेज में शिवकुमार तिवारी प्रधानाचार्य हैं। रविवार को वह कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्य को देखने गए थे। कॉलेज के मुख्य मार्ग पर पूर्वी गेट के सामने छह माह पूर्व बाजार के ही सुनील कुमार व अनिल कुमार ने एक ट्रक गिट्टी गिराई थी। इसे प्रधानाचार्य ने हटाने को कहा था। इसी को लेकर हुए विवाद में दोनों भाइयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में दौड़ाकर पीटा। शोर शराबा सुनकर आसपास के शिक्षक दौड़कर पहुंचे तो उनकी जान बची। देवसरा थानाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।