फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The President died during treatment, the family refused to perform the last rites

इलाज के दौरान प्रधानपति ने तोड़ा दम, परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार

Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The President died during treatment, the family refused to perform the last rites
मृतक प्रधान पति शिव पूजन पटेल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
बदमाशों के हमले में घायल प्रधानपति ने इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह उसका शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। नाराज घरवालों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। खबर मिलते ही जेठवारा पुलिस के साथ एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझाबुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय देवराय निवासी शिवपूजन पटेल (32) की पत्नी रंजीता पटेल प्रधान हैं। 15 मई को शिवपूजन अपने छोटे भाई संजय पटेल व दोस्त श्याम राज शर्मा के साथ बाइक से प्रयागराज जनपद के बहरिया में बरात में शामिल होने गया था। देर रात घर लौटते समय सोरांव थाना क्षेत्र के रैया चांदपुर के पास बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

तीनों की जमकर पिटाई करने के बाद मोबाइल, नकदी और बाइक लूटकर भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को इलाज के दौरान प्रधानपति शिवपूजन पटेल की मौत हो गई। जबकि उसके छोटे भाई संजय पटेल और दोस्त श्यामराज शर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह प्रधानपति का का शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज परिजन के साथ ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ सदर पवन त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम से कृषि योग्य भूमि, सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व शस्त्र लाइसेंस की मांग करने लगे। एसडीएम ने शासन स्तर से हर संभव मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।

जेठवारा थाने के सराय देवराव नन्दा का पुरवा में बदमाशों के हमले में घायल इलाज के दौरान मृत प्रधान ?

जेठवारा थाने के सराय देवराव नन्दा का पुरवा में बदमाशों के हमले में घायल इलाज के दौरान मृत प्रधान ?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed