फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The picture of 35 Sanskrit schools in the district will change

Pratapgarh News: जिले के 35 संस्कृत विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर

Thu, 29 Jun 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 29 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The picture of 35 Sanskrit schools in the district will change
जिले के 35 संस्कृत विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर
विज्ञापन

- पहली बार शासन ने बजट देने का लिया फैसला, प्रबंधन को देनी होगी पांच प्रतिशत धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 35 अनुदानित संस्कृत विद्यालयों की तस्वीर जल्द ही बदली-बदली नजर आएगी। शासन ने पहली बार संस्कृत स्कूलों को सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए बजट देने का फैसला लिया है। पुराने और जर्जर भवनों में चलने वाले स्कूलों में विद्यार्थियों के बैठने के लिए न तो फर्नीचर हैं और न ही कोई सुविधा है।




ऐसा पहली बार है, जब संस्कृत स्कूलों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शासन ने बजट देने का फैसला लिया है। अधिकांश संस्कृत स्कूलों में आलम यह है कि विद्यार्थियों के बैठने के लिए न तो फर्नीचर है और न ही शौचालय। ऐसे में इन स्कूलों में शिक्षक तो आते हैं, मगर विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम हैं। इन स्कूलों को सुविधा संपन्न करने के पीछे शासन की मंशा है कि इंटर कॉलेजों की तरह संस्कृत स्कूलों में भी नियमित कक्षाओं का संचालन हो। संस्कृत स्कूलों को विकसित करने के लिए जो मसौदा तैयार किया है, उसके मुताबिक
विज्ञापन

निर्माण कार्य में 95 प्रतिशत धनराशि शासन और पांच प्रतिशत प्रबंधन देगा। जिससे स्कूलों में शिक्षण कक्ष, हॉल, बालक और बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-----------

मानदेय पर शिक्षकों की तैनाती के लिए निकाला गया है विज्ञापन
संस्कृत स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विज्ञापन निकाला गया है। 15 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पर तैनात होने वाले शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा का ज्ञान कराएंगे।



वर्जन-----

जनपद में अनुदानित 35 संस्कृत विद्यालय हैं। शासन की इस पहल से विद्यालयों में बदलाव देखने को मिलेगा। अभी तक इन विद्यालयों को शासन से आर्थिक मदद नहीं मिलती थी।
- एसपी द्विवेदी, एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed