फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The person who wrote the fake case was exposed, the plaintiff and the witness were sent to jail

Pratapgarh News: फर्जी मुकदमा लिखाने वाले की खुली पोल, वादी और गवाह को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
The person who wrote the fake case was exposed, the plaintiff and the witness were sent to jail
नगर कोतवाली में तीन माह पहले अगवा कर दुष्कर्म करने व पॉक्सो एक्ट के दर्ज मुकदमे की जांच में पोल खुल गई। घटना असत्य मिलने के बाद विवेचक ने वादी और गवाह को ही जेल भेज दिया। जेल भेजे गए वादी ने पहले भी अंतू में हत्या व नगर कोतवाली में मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन चौकी पर तैनात दरोगा राजेश राय के अनुसार 12 मार्च 2024 को अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर पूरे भइया निवासी अक्षयवरनाथ तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसके किन्नर बेटे व परिवार की एक युवती और युवक को दिवाकर तिवारी, विश्वनाथ तिवारी, लल्लन हरिजन, अमित वैश्य, देवेंद्र कुमार शुक्ल व राहुल कुमार ने अगवा कर लिया। एक आरोपी ने उसके नाबालिग किन्नर बेटे के साथ दुष्कर्म किया था। जांच के दौरान पूरी घटना फर्जी मिली। अखिलेश की गवाही भी झूठी निकली। अधिक छानबीन करने पर पता चला कि इसके पहले भी अक्षयवरनाथ ने अंतू थाने में वर्ष 2016 में हत्या और नगर कोतवाली में वर्ष 2023 में मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान घटना असत्य मिलने पर पुलिस ने मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। विरोधियों को फंसाने व परेशान की नियत से लगातार फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले अक्षयवर की करतूत विवेचक ने पुलिस अफसरों से बताई। बिंदुवार छानबीन के बाद विवेचक ने वादी मुकदमा अक्षयवर व गवाह अखिलेश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के दर्ज मुकदमे में ही आईपीसी की धारा 419, 420, 211, 386,388, 389 व 120 बी के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को दोनों का चालान भेजा। न्यायालय में सुनवाई के बाद दोनों को जेल भेजा गया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि फर्जी मुकदमा दर्ज कराने व गवाही देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed