फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the people who are not using the mask would be punished

मॉस्क न पहनने वाले ग्रामीणों पर कसेगा शिकंजा

Mon, 13 Apr 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
the people who are not using the mask would be punished
अभी तक शहर व भीड़भाड़ वाले इलाकों में ही मॉस्क न पहनने वालों पर पुलिस शिंकजा कस रही थी। अब शासन के आदेश पर अफसरों ने गांवों की ओर रुख कर दिया है। पुलिस के साथ ही गांव के सेक्रेटरी को गांव के लोगों पर नजर रखने का फरमान दिया गया है। बिना मास्क लगाकर घूमने वाले लोगों के साथ सख्ती से पेश आने का भी निर्देश है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच शासन ने लोगों को मास्क लगाकर बाहर निकलना जरूरी कर दिया है। अभी तक प्रशासन की नजर केवल शहर व भीड़ भाड़ वाले इलाकों में आने वाले लोगों पर ही रहती थी। शासन ने शहर से लेकर गांव के लोगों को भी घरों से बाहर निकलने के दौरान चेहरा मास्क या गमछे से ढककर निकलने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए पुलिस के साथ ही गांव के सेक्रेटरी को भी जिम्मेदारी दी गई है। अभी तक शहर में भागदौड़ करने वाली पुलिस अब गांवों में भी पहले लोगों को आगाह करेगी।
विज्ञापन

सेक्रेटरी भी लोगों को समझाएंगे कि ग्रामीण मुंह बांधकर ही बाहर निकलें। यदि समझाने के बाद भी कोई आदेश नहीं मानता तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोरोना महामारी से बचाव में मास्क लगाना काफी मददगार साबित होगा। शासन के आदेश के बाद सेक्रेटरी भी प्रधानों के साथ मिलकर ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेद्वी ने बताया कि मास्क पहनकर ही लोग बाहर निकले। शहरियों के साथ ही गांव के लोगों पर भी यह नियम लागू है। इसकी अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश का शहर से लेकर गांव में कितना पालन हो रहा है। यह रविवार को देखने को मिला। पुलिस व प्रशासनिक अमले के बीच बिना मास्क व चेहरा ढके लोग घूमते हैं। शहर के हर कोने में बिना मास्क लगाए लोग सड़कों पर दिखे। खरीदारी करने के लिए भी काफी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए ही बाजार पहुंचे। जबकि बैरीकेडिंग पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद किए गए हैं। ऐसे लोगों को रोकने में भी पुलिसकर्मी पूरी तरह से लापरवाह नजर आए।

कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन ने सभी को मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलने का निर्देश दिया है। परिवार के मुखिया अपने बच्चों की जिंदगी को लेकर भी लापरवाह बने हुए हैं। उनके सामने ही बच्चे बिना मास्क लगाए घरों से बाहर निकलते हैं। यह नजारा ग्रामीण अंचलों में अधिक देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed