फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The passengers kept trembling with cold, the lock kept hanging in the bus stand's Rain Basera

ठंड से कांपते रहे मुसाफिर, बस स्टैंड के रैनबसेरा में लटकता रहा ताला

Tue, 21 Dec 2021 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The passengers kept trembling with cold, the lock kept hanging in the bus stand's Rain Basera
रोडवेज बस अड्डे पर खड़े रैन बसेरा में बंद ताला। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
नगर पालिका ने रोडवेज बस स्टैंड के पास सिर्फ दिखावे के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की है। रैन बसेरा में ताला लगाकर कर्मचारी गायब हो जाते हैं। सोमवार को रातभर मुसाफिर ठंड से कांपते रहे और रैन बसेरा में ताला लटकता रहा। लोग अलाव के सहारे बैठे रहे। इससे जिम्मेदार अफसर पूरी तरह से अनजान बने हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर रात में आने वाले यात्रियों के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के एक कर्मचारी को देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है। रात में कर्मचारी रैन बसेरा में ताला लगाकर घर सोने चला जाता है। इससे मुसाफिरों को ठंड में कांपते हुए रात गुजारनी पड़ती है। इतना ही नहीं, नगर पालिका प्रशासन की ओर से बस स्टैंड पर खुले में अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात रैन बसेरा में ताला बंद होने से नाराज यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस और रोडवेज कर्मचारियों ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत कराया। एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि रैन बसेरा की जिम्मेदारी नगर पालिका की है। अलाव का स्थान बदलने के लिए पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed