फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The panel of the district hospital's oxygen plant blasted; patient suffering from supply disruption

प्रतापगढ़: जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का पैनल फुंका, सप्लाई बंद होने से तड़पे मरीज 

Mon, 20 May 2019 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
The panel of the district hospital's oxygen plant blasted; patient suffering from supply disruption
ऑक्सीजन प्लांट का पैनल फुंका - फोटो : pratapgarh
 जिला अस्पताल में शनिवार शाम ऑक्सीजन प्लांट का पैनल फुंकने से वार्डों में आक्सीजन की आपूर्ति ठप हो गई। इससे मरीज परेशान हो गए। इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड में मरीजों को आक्सीजन न मिलने से अफरातफरी मच गई। डाक्टरों ने किसी तरह स्थिति संभाली। इसकी सूचना उच्च अफसरों को दी गई। रात करीब एक बजे फैजाबाद से आक्सीजन के सिलेंडर मंगाए गए। तब जाकर स्वास्थ्यकर्मियों और मरीजों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगा है। इससे पाइप लाइन के जरिए वार्डों में आक्सीजन पहुंचाया जाता है। वार्डों में जरूरतमंद मरीजों को बेड पर ही मास्क के जरिए ऑक्सीजन लगाया जाता है। शनिवार शाम पौने सात बजे ओवरलोड के कारण अचानक ऑक्सीजन प्लांट से आपूर्ति ठप हो गई। प्लांट के अंदर लगा पैनल और आइसोलेटर जल गया। ऑक्सीजन प्लांट ने काम करना बंद कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में ऑक्सीजन डंप करके भी नहीं रखा गया था। पूर्व में आने वाले ऑक्सीजन के सिलेंडर भी खत्म हो गए थे। ऐसे में वार्डों में भर्ती दमा समेत अन्य गंभीर मर्ज से पीड़ित लोग तड़पने लगे। नर्सों ने इसकी जानकारी डाक्टरों को दी। डॉक्टर भागकर वार्डों में पहुंचे और मरीजों को राहत देने का प्रयास करने लगे। मरीजों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इलेक्ट्रिक ऑक्सीजन मशीन से कुछ देर तक काम चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी सीएमएस समेत उच्च अफसरों को दी। पहले अधिकारियों ने जिले में ही ऑक्सीजन सिलेंडर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। रात होने के कारण प्रयागराज से भी ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो सका। इस पर सीएमएस योगेंद्र याति ने फैजाबाद से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए। रात एक बजे के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर आया तो मरीजों को राहत मिली। 

सूचना के बाद भी ऑक्सीजन प्लांट की खामियां दूर करने नहीं आए मैकेनिक
इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। डायरिया के साथ ही बीपी, शुगर और दमा के मरीजों की अस्पताल में भरमार है। ब्लड प्रेशर अधिक होने या फिर सांस लेने में जिन लोगों को दिक्कत हो रही है, उन्हें डाक्टर आक्सीजन लगा दे रहे हैं।

जिला अस्पताल के सीएमएस ने कानपुर में बैठने वाले मैकेनिक को ऑक्सीजन मशीन में खराबी आने की जानकारी शनिवार रात को ही दे दी। इसके बाद भी रविवार को अवकाश होने के कारण मैकेनिक ऑक्सीजन प्लांट की खामियां दूर करने के लिए नहीं आए। इससे मरीजों को आगे भी परेशान होना पड़ सकता है।  


ऑक्सीजन प्लांट में कुछ दिक्कतें आ गई हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाए गए हैं। मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। मैकेनिक को बुलाया गया है। सोमवार को हर हाल में दिक्कत दूर हो जाएगी।  योगेंद्र यति, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed