फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The owner of the bike on the train accident report plot

बाइक मालिक पर ट्रेन हादसे की साजिश की रिपोर्ट

Sun, 15 Feb 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
गत शनिवार को अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल ट्रेन से टकराने वाली अज्ञात बाइक मालिक के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने साजिश का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


हादसे की जांच करने रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे  रेलवे सुरक्षा बल ने आस-पास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की। पूछताछ में बाइक का नंबर तो पता चला गया मगर बाइक मालिक का नाम पुलिस को नहीं मालूम हुआ। पुलिस ने लोगों का बयान लेकर बाइक (यूपी 72 एसी 3617) के मालिक के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153  के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अमेठी आरपीएफ के उपनिरीक्षक अशोक यादव ने बताया कि मालिक का पता नहीं चल सका है।


मगर नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ ट्रेन हादसे की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मालिक की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बता दें कि एसएम जगेसरगंज से घटना की सूचना आरपीएफ को देरी से मिली थी। इसके चलते लोग क्षतिग्रस्त बाइक उठा ले गए थे। इससे आरपीएफ को मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed