फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The night shelter at the medical college is useless, mattresses are damaged and beds are broken, patients are shivering

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में रैन बसेरा बेमानी, गद्दा खराब और बेड टूटीं, ठिठुर रहे मरीज

Thu, 20 Nov 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 20 Nov 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The night shelter at the medical college is useless, mattresses are damaged and beds are broken, patients are shivering
नीतू, कोहड़ा
मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में बने रैन बसेरे की हालत खराब है। यहां बेड का गद्दा खराब और बेड भी टूटीं हैं। सर्दी बढ़ी तो यहां राहत मिलना मुश्किल हो सकता है। पुरुष विंग में तीमारदारों के लिए कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों के तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार की रात 11 बजे संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने दोनों अस्पतालों में मरीजों के तीमारदारों को सर्दी से बचाने के इंतजाम की पड़ताल की। सर्दी में महिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बना था, जिसमें कुल छह बेड रखे गए हैं। यहां जर्जर हालत में बेड का गद्दा खराब और बेड टूटी नजर आई।
विज्ञापन

मरीजों के सहयोग में आने वाले तीमारदार बेड के पास ही बैठे मिले। तीमारदार सीमा देवी ने बताया कि रैन बसेरा नाम का है। यहां किसी प्रकार का इंतजाम नहीं है। माधुरी ने बताया कि सर्दी पड़ रही है। इसके बाद भी कोई सुविधा नहीं है। रैन बसेरे में पहुंचने के बाद तीमारदार एवं निराश्रित निराश होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुरुष अस्पताल में किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार सुरेश ने बताया कि दिन तो जैसे-तैसे कट जाता। मगर रात कटने में दिक्कत होती है। परिसर में कई तीमारदार ठिठुरते नजर आए।
घर से लाना पड़ा कंबल, तब कट रही रात
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय महिला में बच्चे को लेकर भर्ती कोहड़ा की नीतू का कहना है कि सर्दी से बचने के लिए मरीजों को अस्पताल से उपलब्ध कराया गया कंबल राहत देने में नाकाफी है। घर से दूसरा कंबल मंगाकर ओढ़ना पड़ रहा है। अस्पताल में भर्ती अधिकतर मरीज घर से लाए हुए कंबल के सहारे समय गुजार रहे हैं। वहीं, सियाराम कॉलोनी के सोनू सिंह ने बताया कि अस्पताल से मिला कंबल पतला होने के कारण सर्दी नहीं रोक पा रहा है।

महिला अस्पताल में रैन बसेरा है। रजाई और गद्दा दो दिनों के अंदर रखवा दिया जाएगा। पुरुष अस्पताल के प्रत्येक वार्ड के पास तीमारदारों के लिए प्रतीक्षालय बना है। जो कमियां हैं उसे दूर करा दिया जाएगा। सर्दी से बचाव के लिए अलग से रैन बसेरा भी तैयार कराया जाएगा।- डॉ. शैलेंद्र कुशवाहा, सीएमएस।

नीतू, कोहड़ा

नीतू, कोहड़ा

नीतू, कोहड़ा

नीतू, कोहड़ा

नीतू, कोहड़ा

नीतू, कोहड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed