फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The neck bone of the deceased was broken by hanging

फांसी लगाने से टूटी थी मृतका के गले की हड्डी

Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The neck bone of the deceased was broken by hanging
मृतक साधना पाल। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
कोहड़ौर के कटारी गांव में शनिवार रात किशोरी की संदिग्ध दशा में हुई मौत में परिजनों ने पड़ोसी पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया, लेकिन अब मृतका के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का सिरदर्द बढ़ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की वजह से गले की हड्डी टूटने से मौत होने की बात प्रकाश में आई है।
विज्ञापन

कोहड़ौर के कटारी गांव निवासी शेषपाल पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। शनिवार की रात शेषपाल की बेटी साधना पाल (15) का शव कमरे में मिला था। उसकी मां ने जेठ, जेठानी व उसके बेटे पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया था। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी केशवराम पाल, उसकी पत्नी पुष्पा व बेटी आरती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रविवार की शाम मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हैरान रह गई। मृतका के परिजनों के बदलते बयान से भी पुलिस घटना को लेकर संदेह जता रही है। मृतका के परिवार से आरोपियों की मुकदमेबाजी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed