फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The miscreants fog fire on the youth, the victim's house was given by the police.

बदमाश ने युवक पर झोंका फायर, पीड़ित के घर पुलिस ने दी दबिश

Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fog fire on the youth, the victim's house was given by the police.
firing
मामूली विवाद में शातिर बदमाश ने साथियों के साथ एक युवक पर फायर झोंक दिया। शिकायत पर आरोपी को दबोचने के बजाए कोतवाली पुलिस उल्टे पीड़ित के घर ही रातभर दबिश देती रही। जबकि आरोपी बदमाश पर गैंगेस्टर, हत्या के प्रयास व लूट जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस करतूत से ग्रामीणों में आक्रोश पनप उठा है। सीओ ने मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी के राकेश कुमार की रविवार की शाम पड़ोसी गांव नेवाजी पूरे वंशी के रहने वाले बदमाश अजीत कुमार गौतम उर्फ पिंकल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। अजीत गैंगस्टर का आरोपी हैे और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी समेत आधा दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं। कहासुनी होने के कुछ देर बाद बदमाश अपने साथियों के साथ दोबारा आया और राकेश पर तमंचे से फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


किसी तरह वह जान बचाकर भागा तो बदमाशों ने जमकर हवाई फायरिंग की। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। इसके बाद पुलिस कोतवाली लौट गई। रात होते-होते पुलिस व बदमाश के  बीच कुछ ऐसी डील हुई कि पीड़ित केे परिजनों पर ही पुलिस का कहर टूट पड़ा। बदमाश की मदद में पुलिस खुलकर सामने आ गई। कोतवाल गजानंद चौबे ने फोर्स के साथ पीड़ित की तलाश में ही आधी रात के बाद उसके घर पर दो बार दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए घर में खड़ी बाइक भी पुलिस कोतवाली उठा लाई। परिजन गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पुलिस का तांडव जारी रहा। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। 

पुलिस ने बदमाश की मदद की है तो यह बहुत गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
रमेशचंद्र, क्षेत्राधिकारी, लालगंज।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed