फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the mid day meal will reach at the home of children

बच्चों के घर भेजा जाएगा मिड डे मील का राशन 

Sat, 30 May 2020 11:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 May 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
 लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के कारण अब परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को घर पर ही मिड डे मील का राशन और कनवर्जन कास्ट भेजी जाएगी। बच्चों के हिस्से का राशन कोटेदार के माध्यम से घर पहुंचेगा तो कनवर्जन कास्ट की रकम ऑनलाइन खाते में भेजी जाएगी। हालांकि यह आसान नहीं होगा। जिले के सभी स्कूल बंद हैं। ऐसे में बच्चों का खाता नंबर जुटाना और ऑनलाइन खाते में रुपये भेजना टेढ़ी खीर साबित होगा। फिलहाल शासन का आदेश आने के बाद अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


जिले के  कक्षा एक से आठ तक के 2712 स्कूलों के 2,35,756 बच्चों को दोपहर का भोजन परोसा जा रहा था। इन स्कूलों में इंटर कालेजों में छह से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चे भी शामिल हैं। 24 मार्च से स्कूलों के बंद होने से बच्चों को एमडीएम नहीं मिल पा रहा है। अब शासन ने बच्चों के हिस्से का राशन और रुपये उनके घर पहुंचाने का फैसला किया है। कक्षा एक से पांच तक में पढ़ने वाले बच्चों को पहली किस्त के रूप में 374.29 रुपये और 07.60 किग्रा राशन और छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को 561.0 रुपये और 11.40 किग्रा राशन देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जन-धन में खुला है अधिकांश बच्चों के माता-पिता का खाता 
प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चों के अभिभावकों का खाता प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुला हुआ है। काफी समय उन लोगों ने लेन-देन नहीं किया है। ऐेसे में खाते में रुपये भेजने पर भी लाभार्थियों के खाते में पहुंचना मुश्किल है। अधिकांश खाते माइनस बैंलेस पर हैं, इसलिए कनवर्जन कास्ट की रकम पहुंचते ही बैंक अपनी कटौती कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed