फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The mechanic returning after repairing the fridge was shot and snatched the bag

फ्रिज की मरम्मत कर लौट रहे मैकेनिक को गोली मारकर बैग छीना

Wed, 20 Apr 2022 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
The mechanic returning after repairing the fridge was shot and snatched the bag
बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही के पास गोली लगने से घायल मकैनिक अमित कुमार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के घर से फ्रिज बनाकर लौट रहे मैकेनिक को रास्ते में बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद बदमाश उसका बैग लेकर भाग निकले। घायल अवस्था में वह घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भेजवाया। मामले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के कोर्रही पूरेडिघटन गांव निवासी अमित कुमार (23) फ्रिज बनाने का काम करता है। सोमवार की शाम वह बाघराय के चकवड़ गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या के घर पर फ्रिज बनाने गया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। रास्ते में कोर्रही गोआश्रय केंद्र के पास फोन आने पर वह रुककर बात करने लगा, तभी पीछे की तरफ से बाइक से आए तीन लोगों ने उसे तमंचे से गोली मार दी। इससे वह घायल होकर गिर गया
विज्ञापन

। उधर, बाइक सवार मैकेनिक का बैग एवं मोबाइल छीनकर भाग निकले। खून से लथपथ अमित कुमार किसी तरह थोड़ी दूरी पर स्थित अपने घर पहुंचा। पिता हेमंत कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी बाघराय ले गई। चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज करने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुबह जांच के दौरान पीड़ित का बैग वहीं बगल में मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed