फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The married woman was taken away, then the name changed

विवाहिता को भगा ले गया, फिर बदल दिया नाम

Fri, 02 Sep 2022 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The married woman was taken away, then the name changed
फतनपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता को दो माह पहले प्रयागराज का युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। दो माह बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। विवाहिता के ससुरालवालों का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका नाम भी बदल दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह कमासिन के रहने वाले युवक के साथ 13 साल पहले हुआ था। परिवार के गुजर-बसर के लिए युवक परदेश में काम-काज करता है। उसने अपनी पत्नी के नाम से संपत्ति भी खरीदी थी।
विज्ञापन

बीते 18 जून को युवती के मायके का एक युवक उसे भगा ले गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। दो बच्चों को छोड़कर गई विवाहिता की परिजन तलाश करते रहे, मगर उसका पता नहीं चला। दो माह बाद पुलिस ने बुधवार को उसे बरामद कर लिया। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि परिवार के लोग जो आरोप लगा रहे हैं, उसका अभी तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed