फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The married woman hanged herself after closing her room after a dispute with her husband.

Pratapgarh News: पति से विवाद पर विवाहिता ने कमरा बंद कर लगाई फांसी

Wed, 09 Aug 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
The married woman hanged herself after closing her room after a dispute with her husband.
मृतका प्रीति गुप्ता। फाइल फोटो
पट्टी। कस्बे की एक विवाहिता ने पति से विवाद के पश्चात कमरा बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को घटना की जानकारी करीब तीन घंटे बाद हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता का शव दरवाजा तोड़कर नीचे उतरवाया। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर सात के रहने वाले मुकेश गुप्ता की पत्नी प्रीति गुप्ता (28) बुधवार की दोपहर दो बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। इस दौरान घर के अन्य लोग अपने-अपने काम में लग गए। शाम करीब पांच बजे घर के लोग जब उसके कमरे के पास गए और दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। आसपास के लोग भी मौके पर जुटे। परिजनों के साथ अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो प्रीति फांसी के फंदे पर लटकी थी। उसने पंखे से साड़ी बांधकर स्टूल रखकर फांसी लगाई थी। बगल में स्टूल भी पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मुकेश गुप्ता की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सुल्तानपुर जनपद के पांडे का पूरा गांव निवासी सजन लाल गुप्ता की पुत्री प्रीति के साथ हुई थी। उसे दो बच्चे लक्ष्मी दो वर्ष और बेटा कृष्णा चार वर्ष का है। मां की मौत से अनजान दोनों बच्चे घर के सामने खेलते रहे। सूचना मिलते ही कोतवाल नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मायके वालों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मोहल्ले वालों की भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------





सास-ससुर के कपड़े धोने को लेकर हुआ था विवाद

पट्टी। पति मुकेश गुप्ता रोते हुए बताया कि सुबह दस बजे उसकी पत्नी प्रीति कपड़े धो रही थी। अपने और उसके कपड़े धोने के बाद मां-पिता के कपड़े उसने छोड़ दिए थे। इसी बात पर उससे कुछ कहासुनी हुई थी। इससे पहले उन दोनों के मध्य कोई विवाद नहीं हुआ था। वहीं आसपास के लोग चर्चा करते रहे कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। शायद इसी कारण तंग आकर सुषमा ने मौत को गले लगा लिया।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed