फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The marriage was broken with the help of pictures of obscenity during video calling, had a physical relationship

प्रतापगढ़ : वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लीलता की तस्वीरों के सहारे तोड़वाई शादी, बनाया था शारीरिक संबंध

Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The marriage was broken with the help of pictures of obscenity during video calling, had a physical relationship
दुष्कर्म

युवती से संबंध बनाकर वीडियो कॉलिंग के दौरान धोखे से अश्लील तस्वीरों को कैद कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दिया। कोहड़ौर पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के सराय शंकर चिगुड़ा के रहने वाले सुरेश सरोज ने गांव में रिश्तेदारी आई एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन


उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। अक्सर दोनों मोबाइल पर वीडियोकालिंग कर बातें भी किया करते थे। आरोप है वीडियो कॉलिंग के दौरान सुरेश युवती की अश्लील तस्वीर बना लिया करता था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी। जानकारी के बाद आरोपी सुरेश युवती को अश्लील तस्वीर भेजकर ब्लैकमेल करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन

हालांकि उसकी करतूत के चलते युवती की तय शादी टूट गई। आरोपी सुरेश ने उस युवक के मोबाइल युवती की अश्लील तस्वीर भेज दिया था। जिससे युवती की शादी होने जा रही थी। कुछ दिन पहले युवती की तहरीर पर कोहंडौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी युवक को दबोचकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed