फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The Market... A Layer of Inflation Over Sweetness

Pratapgarh News: बाजार... मिठास पर महंगाई की परत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
The Market... A Layer of Inflation Over Sweetness
दुकान में शोकेश में रखी मिठाईयां। संवाद
रक्षाबंधन पर भाइयों का मुंह मीठा कराना इस बार जेब पर भारी पड़ेगा। त्योहार से पहले ही मिठाई बाजार में महंगाई का तड़का लग गया है। महंगाई की चींटियां मिठास को कम कर रही हैं।
विज्ञापन

चीनी के साथ खोया, घी और मेवा के दाम 10 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कच्चा माल महंगा होते ही दुकानदारों ने मिठाइयों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। 15 दिन पहले 45 रुपये किलो में मिलने वाली चीनी अब 70 रुपये तक पहुंच गई है। खोया 380 व देशी घी 700 रुपये प्रति किग्रा को पार कर गया है। मेवे के दाम भी आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि कच्चा माल इतना महंगा है कि मिठाई का दाम बढ़ाना पड़ रहा है। वरना कारोबार में घाटा होगा। मिठाई कारोबारी सुनील मौर्या ने बताया कि कच्चे माल की कीमत में इजाफा होने से मिठाई के दामों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी मोहित कुमार ने बताया कि महंगाई के दौर में लागत अधिक और मुनाफा न के बराबर रह गया है। गुणवत्ता से समझौता नहीं कर सकते हैं, इसलिए मिठाई का दाम बढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed