फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The longest fast will be of 14 hours 31 minutes

14 घंटे 31 मोिनट का होगा सबसे लंबा रोजा

Wed, 30 Mar 2022 01:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
The longest fast will be of 14 hours 31 minutes
प्रतापगढ़। इस बार रमजान का सबसे लंबा रोजा 14.31 घंटे का होगा। तीन अप्रैल को पहला रोजा होने की उम्मीद है। कोरोना काल में रमजान में मस्जिदें इबादत करने वालों से खाली रहीं, मगर इस बार चांद का दीदार होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी। रमजान का चांद यदि दो अप्रैल को दिख गया तो पहला रोजा तीन अप्रैल को होगा। यदि दो अप्रैल को चांद नहीं दिखता है तो पहला रोजा चार अप्रैल को होगा। दो साल बाद नमाजियों से मस्जिदें गुलजार होंगी। इसके लिए जिम्मेदार तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

रमजान की तैयारियां घरों के साथ ही मसजिदों में भी दिखाई देने लगी हैं। कोरोना काल में लगी पाबंदियों की वजह से मस्जिदों में पांच लोग ही फर्ज नमाज के साथ ही तरावीर की नमाज अदा कर पा रहे थे, मगर इस बार पाबंदियों को हटा लिया गया है। इस बार पहला रोजा 13. 46 घंटे का होगा। इसके बाद रोजे का समय धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। 29 वां रोजा 14.30 घंटे का जबकि 30वां रोजा 14.31 घंटे का होगा। कोरोना काल के बाद तकरीबन दो साल बाद मस्जिदों में नमाजियों की वैसे भीड़ होगी, जो कोराना काल से पहले होती थी। कोरोना काल में मस्जिदों में पांच-पांच लोगों को तरावीह और पांच वक्त की नमाज पढ़ने की इजाजत थी।
विज्ञापन

इस बार कोविड प्रतिबंध खत्म होने की वजह से मस्जिदों में नमाजियों की संख्या पर कोई पाबंदी नहीं होगी। तरावीह की भी अनुमति होगी। रमजान को देखते हुए मसजिद प्रबंधन से जुड़े लोग तैयारियों में जुट गए हैं। मसजिद के लिए चटाई, दरी, लोटा, वजूखाना दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि नमाज अदा करने के लिए आने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed