{"_id":"62e43bd8f0513c44296888ff","slug":"the-life-of-a-young-man-lost-his-life-in-the-process-of-sweeping-pratapgarh-news-ald3382838161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सोते समय युवक को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराने के चक्कर में गई जान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सोते समय युवक को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराने के चक्कर में गई जान,
Sat, 30 Jul 2022 01:28 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:28 AM IST
सार
रातभर झाड़फूंक के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। यह देख घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज ले आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी प्रेमा देवी सहित घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सर्प
- फोटो : social media
विस्तार
कंधई थाना क्षेत्र में सर्पदंश से पीड़ित युवक की झाड़फूंक के चक्कर में जान चली गई। परिजन इलाज कराने के बजाय उसे लेकर झाड़फूंक कराने के लिए पड़ोस के जनपद सुलतानपुर में घूमते रहे। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी राजेंद्र सिंह (42) बृहस्पतिवार रात दरवाजे पर सो रहा था। देर रात उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर परिजन उसे झाड़फूंक कराने के लिए पड़ोसी जनपद सुलतानपुर लेकर चले गए। रातभर झाड़फूंक के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। यह देख घरवाले उसे मेडिकल कॉलेज ले आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी प्रेमा देवी सहित घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन