फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The investigation did not go even a step ahead, no one knows where the fertilizer went

एक भी कदम नहीं बढ़ी जांच, किसी को भी नहीं पता कहां गई खाद

Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The investigation did not go even a step ahead, no one knows where the fertilizer went
fertilizer
पीसीएफ गोदाम से ढाई करोड़ रुपये की डीएपी के गबन के मामले में भंडार नायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चुप बैठी है। अब तक उसका सुराग नहीं लग सका है। वहीं आर्थिक अपराध शाखा की टीम भी अब तक मुख्यालय नहीं आ सकी है। गोदाम से करोड़ों की खाद कहां गई, यह किसी को नहीं पता है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बड़नपुर गांव में पीसीएफ गोदाम है। सोमवार को अफसरों की जांच में गोदाम से करोड़ों रुपये की डीएपी के गबन का मामला उजागर हुआ। जांच के दौरान 1055 एमटी डीएपी का घोटाला सामने आया। गोदाम का प्रभार भंडार नायक संतोष कुमार पास था। गबन का मामला सामने आने के बाद वह फरार हो गया। पीसीएफ के जिला प्रबंधक धनंजय तिवारी ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मामले में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल द्वारा गठित टीम बुधवार को पुलिस बल के साथ गोदाम पहुंची। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में तीनों गोदामों का ताला कटवाया, मगर गोदाम में रखी खाद का आकलन नहीं हो सका। उधर, गोदाम का चार्ज लेने से कर्मचारी कतरा रहे हैं। कोई भी चार्ज लेने को तैयार नहीं है। ऐसे में गोदाम के गेट पर जिला प्रबंधक ने ताला बंद करा दिया। देर शाम खाद घोटाले को लेकर पीसीएफ के एमडी ने आर्थिक अपराध शाखा से जांच कराने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी खाद घोटाले की जांच एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस शांत बैठी है। फरार चल रहे भंडार नायक संतोष को अब तक तलाश नहीं सकी है। बृहस्पतिवार को देर शाम तक आर्थिक अपराध शाखा की टीम मुख्यालय नहीं आई थी। एआर कोआपरेटिव अरविंद कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर पर जो भी कार्रवाई की जानी थी, उसे पूरा कर लिया गया है।
पुलिस दे रही दबिश, हाथ नहीं लगा भंडार नायक
कोतवाली पुलिस गबन के आरोपी भंडार नायक संतोष कुमार की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की टीम रानीगंज इलाके में स्थित उसके घर और रिश्तेदारियों में दबिश दे रही है। हालांकि अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं आया है।

खाद गबन के मामले में भंडार नायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसकी खोजबीन की जा रही है। घर के साथ ही रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है। अभय पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed