फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The institution that does not provide sanitation in the hospital will be black listed

अस्पताल में सफाई कराने वाली संस्था के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई

Sat, 11 Jan 2020 11:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
The institution that does not provide sanitation in the hospital will be black listed
The institution that does not provide sanitation in the hospital will be black listed
प्रतापगढ़। मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल में साफ-सफाई का ठेका लेने वाली ग्लोबल संस्था को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश दिया है। सीएमएस के पत्र को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने सप्ताह भर के अंदर अस्पताल में साफ-सफाई न होने पर ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिला और महिला अस्पताल में साफ-सफाई का जिम्मा लखनऊ की ग्लोबल संस्था को दिया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर पीपी पांडेय कार्यदायी संस्था को लगातार पत्र लिखकर यह जानकारी देते रहे कि मानक के अनुरुप उनके कर्मचारी नहीं हैं। अस्पताल में साफ-सफाई नहीं हो रही है। वार्ड से लेकर परिसर तक गंदगी का अंबार लगा है। फर्श की सफाई करने के लिए दो मशीनें होनी चाहिए, मगर एक मशीन गायब है तो दूसरी काम नहीं करती है। सफाई कर्मचारी मशीन से फर्श की सफाई नहीं कर रहे हैं। इससे मरीजों के साथ ही उनके तीमारदार परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के खिलाफ लिखापढ़ी की गई। जिसे संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई के लिए आदेश दिए हैं। यदि पखवारे भर के अंदर साफ-सफाई नहीं बढ़ाई गई तो कार्यदायी संस्था ग्लोबल के खिलाफ ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर पीपी पाडेय, सीएमएस, जिला अस्पताल।
सरकारी आवास खाली करने से पहले जमा करना होगा बिजली बिल
प्रतापगढ़। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए गिराए जाने वाले जर्जर आवासों में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को आवास खाली करने से पहले बिजली बिल भी जमा करना होगा। वर्षों से अधिकतर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बिजली जमा नहीं किया है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया है कि बिजली का बिल जमा करने के बाद ही आवास खाली करें। जिला अस्पताल के अधिकतर कर्मचारी परिसर में बने आवास में रहते हैं। किसी कर्मचारी के घर बिजली का मीटर नहीं लगा है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि ज्यादातर लोगों ने बिजली का बिल नहीं जमा किया है। अब सभी कर्मचारियों से आवास खाली करने से पहले बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर पीपी पांडेय ने बताया कि बिजली का बिल जमा करने के लिए कर्मचारियों को आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed