फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The inspector ran with a pistol in his hand, causing a commotion

Pratapgarh News: हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ा दरोगा, खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The inspector ran with a pistol in his hand, causing a commotion
कस्बे में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक हाथ में पिस्टल लेकर दरोगा पुलिसकर्मियों के साथ दौड़ने लगा। इस दौरान जामा मस्जिद के पीछे पुलिस मुठभेड़ का हल्ला मच गया। हालांकि कुछ देर बाद लोगों को हकीकत का पता चला, तब जाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक एक दरोगा और तीन पुलिसकर्मी दौड़ते हुए जामा मस्जिद की गली से बाहर निकले। दरोगा के हाथ में खुली पिस्टल थी। सभी 50 मीटर की दूरी पर बाएं हाथ पर दूसरी गली में तेजी से दाखिल हुए। उनके पीछे कोतवाली के पुलिसकर्मी भी भाग रहे थे। कुछ देर बाद पुलिस एक युवक को पकड़कर मानधाता ले गई।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज राय ने बताया कि मानधाता के रहने वाले हदीस व शाकिर की राजस्थान पुलिस को तलाश थी। मानधाता पुलिस भी उन्हें खोज रही थी। बुधवार को पता चला कि मारपीट के मामले में कंधई पुलिस ने दोनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। एसडीएम न्यायालय से जमानत के बाद दोनों घर के लिए निकले थे। तभी पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। एक आरोपी हदीस भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरे आरोपी शाकिर को पुलिस पकड़कर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed