फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The injured watchman died in the accident, villagers surrounded the police station

घायल चौकीदार की मौत, ग्रामीणों ने शव के साथ थाना घेरा

Thu, 07 Apr 2022 09:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
The injured watchman died in the accident, villagers surrounded the police station
मृतक चौकीदार शिवकुमार। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
फतनपुर थाने के सामने एक सप्ताह पूर्व सड़क पार करते समय कार की टक्कर से घायल चौकीदार शिव कुमार (40) की प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजन के साथ थाने का घेराव किया। बाद में मृतक की पत्नी को चौकीदार की नौकरी संग अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद मुहैया कराई गई। तब जाकर परिजन अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के रहेटुआ परशुरामपुर गांव निवासी शिव कुमार हरिजन गांव का चौकीदार था। 30 मार्च को वह थाने पर ड्यूटी करने के लिए घर से आया था। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बाहर दुकान से उसे सामान लाने के लिए कहा। दुकान पर जाने के दौरान सड़क पार करते समय तभी बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन बिलखने लगे। बृहस्पतिवार की सुबह सैकड़ों ग्रामीण परिजनों संग शव लेकर थाने पहुंच गए। थाने में शव रखकर ग्रामीण नारेबाजी करने लगे। लोगों का कहना था कि ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में घायल शिवकुमार की कोई मदद नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों के तेवर देख पुलिसकर्मी हैरत में पड़ गए। बाद में थानाध्यक्ष ग्रामीणों से बातचीत करने के लिए पहुंचे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मृतक की पत्नी को ही पति के स्थान पर नौकरी मिलेगी। थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने मृतक चौकीदार की आर्थिक मदद की। जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए। मृतक चौकीदार के दो बेटे अनुभव व अंशुल हैं।

फतनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल इलाज के दौरान मृत चौकीदार शिवकुमार के परिजनों आर्थि?

फतनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल इलाज के दौरान मृत चौकीदार शिवकुमार के परिजनों आर्थि?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed