फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the injured man died in the fight

मारपीट में घायल युवक ने तोड़ा दम

Tue, 30 Jun 2020 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
the injured man died in the fight
the injured man died in the fight - फोटो : PRATAPGARH
दो दिन पहले जमीन विवाद में हुई मारपीट के दौरान घायल युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में तनाव की स्थिति का देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ कमासिन गांव निवासी फूलचंद्र (38) शनिवार को घर पास शौचालय का निर्माण करा रहा था। मिस्त्री टैंक की ओर पाइप बिछा रहे थे। पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढने पर पड़ोसियों ने फूलचंद्र की पिटाई शुरू कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को फूलचंद्र की हालत बिगड़ गई। भोर में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर मेें फूलचंद्र का शव घर पहुंचा तो लोग बिलख पड़े। इधर तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व
रानीगंज थाना क्षेत्र के कूराडीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई वृद्धा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने गांव के ही कोटेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। विसरा प्रिजर्व कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की पूजा देवी (70) उर्फ माया पत्नी स्व. गनपति राव की शनिवार दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवर रामआसरे ने गांव के ही कोटेदार पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्धा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
गाड़ी छुड़ाने के लिए सीओ आफिस का लगा रहे चक्कर
कोरोना काल में वाहन चेकिंग के दौरान सीज किए गए वाहनों को छुड़ाने के लिए वाहन स्वामियों को सीओ आफिस का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सीओ आफिस में सम्मन शुल्क बुक न होने से वाहन मालिक परेशान हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। कोरोना काल के दौरान पुलिस जगह-जगह वाहन चेकिंग कर रही है। रानीगंज थाना क्षेत्र में 300 वाहनों को चेकिंग के दौरान सीज किया गया है। इसमें दोपहिया व चार पाहिया वाहन शामिल हैं। न्यायालय बंद होने से वाहन स्वामियों को सीओ दफ्तर आना पड़ रहा है। मगर सीओ आफिस में सम्मन शुल्क बुक न होने से लोगों के हाथ निराशा लग रही है। आए दिन लोग आफिस आकर लोग लौट रहे है। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। इस बाबत सीओ डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि करीब एक माह से आफिस में सम्मन शुल्क बुक नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम अवगत कराया गया है।
रानीगंज थाने से चंद कदम दूर मोबाइल की दुकान में हजारों की चोरी
रविवार रात रानीगंज थाने के समीप मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर हजारों की नगदी व मोबाइल उठा ले गए। जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार की दुकान रानीगंज थाने के समीप है। रोज की तरह रविवार की शाम करीब सात बजे वीरेंद्र दुकान बंदकर घर चला गया। इधर रात में चोरों ने उसके दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान में रखे करीब तीन दर्जन मोबाइल व उपकरण समेत हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को सुबह वीरेंद्र दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का टूटा ताला देख सन्न रह गया। अंदर सामान बिखरे पड़े थे। गल्ले से रुपये भी गायब थे। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय बाजारवासियों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed