फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The incident of shooting of a retired irrigation employee became a puzzle.

Pratapgarh News: सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मचारी को गोली मारने की घटना बनी पहेली

Tue, 19 Sep 2023 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 19 Sep 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
The incident of shooting of a retired irrigation employee became a puzzle.
देल्हूपुर के दानपुर में सेवानिवृत्त सिंचाई कर्मचारी को गोली मारने की घटना 24 घंटे बाद भी अबूझ पहेली बनी है। तहरीर पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

दानपुर निवासी यमुना प्रसाद सोमवार की रात गाय का दूध निकाल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी थी। गोली लगने से घायल यमुना प्रसाद को उपचार के लिए पीएचसी मानधाता ले जाया गया था। गनीमत रही कि उन्हें छर्रे ही लगे थे। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

यमुना पर हमला क्यों हुआ, हमलावर कौन थे, वह क्या चाहते थे समेत कई बिंदुओं का भुक्तभोगी और पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। लोगों का कहना है कि मौके पर यमुना सतर्क होकर बचाव नहीं करते तो गाय नहीं उन्हें ही गोली लगती। चूंकि वह गाय का दूध निकाल रहे थे, इससे हमलावरों को देख नहीं पाए। परिजन भी किसी जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीगंज सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि घटना की गहराई से छानबीन की जा रही है। गोली मारकर भागने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed