फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   the hospital of 1000 beds will built for the corona patients

कोरोना के मरीजों के लिए बनेगा एक हजार बेड का अस्पताल

Tue, 23 Jun 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
the hospital of 1000 beds will built  for the corona patients
तेजी से पांव पसार रही महामारी कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। मरीजों को भर्ती कर इलाज करने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग एक हजार बेड का अस्पताल तैयार करने जा रहा है। यह अस्पताल टेंट का होगा। अस्पताल में मरीजों के भर्ती करने के लिए बेड, गद्दा और तकिया के साथ चादर भी मुहैया कराया जाएगा। जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। अब तक 108 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। हालाकि इनमें 88 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। अन्य लोगों को भर्ती कर चिकित्सक इलाज कर रहे हैं। आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढने को लेकर स्वास्थ्य विभाग अभी से अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ सीपी शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर एक हजार बेड का टेंड का अस्पताल तैयार करने के लिए टेंडर निकाला गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरा होने के बाद जरूरत के हिसाब से पांच-पांच सौ बेड के दो अस्पताल तैयार कराए जाएंगे जाएगा। टेंट के अस्पताल में बेड, गद्दा और चादर, तकिया सहित आदि व्यवस्था कराने के लिए ठेकेदार से कहा जाएगा। जिससे यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो तत्काल उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा सके। मरीजों को परेशान न होना पड़े। अस्पताल तैयार करने के लिए अभी जगह का चयन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

संगम की रेती पर जिस तरह कुंभ मेले में अस्पताल तैयार किया जाता है, ठीक उसी तरह महामारी कोरोना से निपटने के लिए जिले में टेंट के अंदर अस्पताल का संचालन किया जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर, जरूरत की दवाएं, पीपीई किट समेत अन्य जरूरी समान भी मरीजों के लिए रखे जाएंगे। जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से व्यवस्था की जा रही है। अभी हमारे पास 90 बेड के तीन ट्रामासेंटर और 200 बेड का रूमा नर्सिंगहोम है। 100 बेड का सेंट अंथोनी विद्यालय को कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। इसके बाद यदि जरूरत पड़ी तो टेंट वाले अस्पताल को तैयार करवा कर मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। जगह सीएमओ चिह्नित करेंगे।
डॉक्टर सीपी शर्मा, प्रभारी सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed