फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The hope of getting rid of the pits was tarnished, the villagers were disappointed

गड्ढों से मुक्ति की धूमिल हुई आस, ग्रामीण हुए निराश

Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The hope of getting rid of the pits was tarnished, the villagers were disappointed
मानधाता के हरखपुर जाने वाली सड़क। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
सरकार की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 5 सितंबर से तीन माह के लिए अभियान चलाया गया था। मगर निर्धारित समय 5 दिसंबर बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों की सड़कें आज भी गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी। समय बीत जाने के बाद भी गांव की सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हो सकी। जिससे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी है। विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैए के चलते लोगों का गड्ढायुक्त सड़कों से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाईपास से उड़ रहे धूल, गड्ढे भरमार
चिलबिला में जाम की समस्या को दूर करने के लिए पूर्व में लाखों रुपये की लागत से रंजीतपुर चिलबिला से लेकर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग तक बाईपास का निर्माण हुआ था। दो साल से करीब यह बाईपास बदहाल पड़ा है। जबकि इस मार्ग से अमेठी व सुलतानपुर से आने वाले भारी व हल्के वाहनों का आवागमन होता है। सरकार के आदेश के बाद भी लोक निर्माण विभाग इस बाईपास को गड्ढामुक्त नहीं कर सका। इस मार्ग पर धूल के गुबार के साथ ही राहगीरों को वाहन लेकर गड्ढों में हिचकोले खाते हुए गुजरना पड़ रहा है। जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दावा करते हैं कि जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

600 मीटर सड़क पर नजर आ रही गिट्टियां
सदर विकासखंड के भंगवा गांव को जाने वाली 6 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। रेलवे फाटक से पाल बस्ती तक बनी सड़क पांच साल से बदहाल पड़ी है। सरकार के सड़कों को गड्ढामुक्त करने के दावे को यह मार्ग मुंह चिढ़ा रहा है। तमाम प्रयास के बाद भी सड़क के गड्ढों को भरा तक नहीं जा सका। जबकि इस मार्ग से महुआर, कादीपुर, भंगवा व पूर्वी सहोदरपुर के लोगों का आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल है शेखूपुर चिरकुट्टी मार्ग
रानीगंज तहसील क्षेत्र में चिरकुट्टी से लेकर शेखूपुर तक बनी सड़क बदहाल पड़ी है। सरकार के स्पष्ट आदेश के बाद भी सड़क का कायाकल्प नहीं हो सका। करीब सात किमी लंबी सड़क से गुजरने वाले लोगों का स्वागत धूल के गुबार से होता है। गड्ढायुक्त सड़क पर लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। अधिक समय भी सात किमी की दूरी को तय करने में लग जाता है।

हरखपुर पर दिख रहे बोल्डर
मानधाता विकासखंड के हरखपुर में कई साल पहले पक्की सड़क का निर्माण कराया गया। इस सड़क पर अब केवल बोल्डर ही नजर आ रहे हैं। नहर किनारे बनी करीब डेढ़ किमी सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया जा सका न ही फिर से मार्ग को दुरुस्त ही कराया गया। इससे लोगों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

रानीगंज के चिरकुटी शेखुपुर मार्ग की टूटी सड़क। संवाद

रानीगंज के चिरकुटी शेखुपुर मार्ग की टूटी सड़क। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed