फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The history-sheeter picked up the inspector and threw him, his hand was broken.

Pratapgarh News: हिस्ट्रीशीटर ने दरोगा को उठाकर पटका, टूटा हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
The history-sheeter picked up the inspector and threw him, his hand was broken.
शराब के ठेके के पास खड़े हिस्ट्रीशीटर ने हल्का दरोगा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे दरोगा का दाहिना हाथ टूट गया। हमले के बाद लोगों की जुटी भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया। सीएचसी गौरा से दरोगा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फतनपुर थाने में तैनात एसआई दिलीप वर्मा का हल्का रामापुर और गौरा क्षेत्र है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह बाइक से रामापुर बाजार पहुंचे। इस दौरान उपाधिया का पुरवा निवासी विनय उपाध्याय शराब के ठेके के पास खड़ा था। उसने तंज कसते हुए दरोगा से कहा कि आइए दरोगा साहब आपको कप्तान बनाते हैं। यह बात दरोगा का नगवार लगी। वह युवक के पास पहुंच गए। बाइक से उतरते ही युवक दरोगा को उठाकर जमीन पर पटक दिया। इससे उनका दाहिना हाथ टूट गया। आस पास के लोगों की जुटी भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हमले की जानकारी की। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घायल दरोगा को सीएचसी गौरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हमलावर विनय उपाध्याय के खिलाफ मुंगरा बादशाहपुर से लेकर कई थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जमानत पर रिहा होकर घर आया है। सीओ विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसआई का इलाज भी मेडिकल कॉलेज चल रहा है। जांच कर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed