{"_id":"612534988ebc3e21935cfc7f","slug":"the-highway-was-in-bad-shape-only-pits-from-chilbila-to-bhupiamau-pratapgarh-news-ald3141079179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल हुआ हाईवे, चिलबिला से भुपियामऊ तक गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल हुआ हाईवे, चिलबिला से भुपियामऊ तक गड्ढे ही गड्ढे
Wed, 25 Aug 2021 04:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 04:54 PM IST
सार
फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे पर चिलबिला बाजार से भुपियामऊ तक चलना मुश्किल है। चिलबिला बाजार में मरम्मत की गई सड़क की गिट्टियां उखड़कर पटरी पर आ गई हैं। जबकि ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
रंजीतपुर चिलबिला के बराछा मोड़ पर राजमार्ग की टूटी सड़क पर बने गड्ढों में भरा पानी। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
विस्तार
बरसात के चलते हाईवे की हालत खस्ता हो गई है। तीन माह पहले गड्ढे पाटने के लिए डाली गईं गिट्टियां उखड़ गई हैं। चिलबिला से भुपियामऊ तक सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे के अफसरों के सुलतानपुर में बैठने के कारण शहर की सड़कों पर उनकी नजर नहीं पड़ रही है। जिससे बेल्हा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फैजाबाद-प्रयागराज हाईवे पर चिलबिला बाजार से भुपियामऊ तक चलना मुश्किल है। चिलबिला बाजार में मरम्मत की गई सड़क की गिट्टियां उखड़कर पटरी पर आ गई हैं। जबकि ओवरब्रिज पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सई पुल पर दो माह पहले गिट्टियां डालकर गड्ढों को पाटा गया था, मगर अब यह गिट्टियां निकलकर बाहर आ गई हैं। जिससे अब बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जिले में एनएच का कोई आफिस नहीं होने से अधिकारियों की नजरें नहीं पड़ती हैं। स्थानीय लोगों ने अविलंब हाईवे को सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।

चिलबिला ओवर ब्रिज की बारिश में टूटी सड़क। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

बेल्हा देवी धाम के सई नदी पुल के समीप बारिश में टूटी सड़क। संवाद- फोटो : PRATAPGARH