फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The highest 56.60 in Patti, the lowest 49.56 percent in Babaganj

पट्टी इलाके में अधिक और बाबागंज में सबसे कम बरसे वोट

Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The highest 56.60 in Patti, the lowest 49.56 percent in Babaganj
बिहार के सुन्दरगंज प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर लगी मतदाताओं की कतार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
जिले के पट्टी विधानसभा में सबसे अधिक मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। पट्टी में कुल 56.6 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि बाबागंज विधानसभा में सबसे कम 49.56 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह नौ बजे से पहले विश्वनाथगंज के मतदाताओं में वोट डालने को लेकर काफी जोश दिखा। जबकि शहरी इलाकों में मतदाता शाम को मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में जिले में 52.65 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले पट्टी विधानसभा में सबसे अधिक 56.6 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम मतदान करने वालों में बाबागंज विधानसभा के मतदाता रहे। बाबागंज में 49.56 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया। सुबह नौ बजे तक विश्वनाथगंज में सबसे अधिक 8.29 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया था।
विज्ञापन

जबकि सबसे कम 5.97 प्रतिशत मतदान सदर विधानसभा में हुआ। पट्टी विधानसभा में वोटिंग का प्रतिशत नौ बजे के बाद बढ़ता गया और 56.6 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। दोपहर एक बजे तक पट्टी विधानसभा में 37.8 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। तीन बजे मत का प्रतिशत बढ़कर 48.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। शाम शाम छह बजे तक 56.6 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। जबकि बाबागंज के मतदाता वोट डालने में फिसड्डी साबित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed