{"_id":"69e67e0714f8c21c1e099188","slug":"the-heatwave-scorched-and-the-sun-left-us-drenched-in-sweat-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-165723-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: लू ने झुलसाया, धूप ने पसीना छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: लू ने झुलसाया, धूप ने पसीना छुड़ाया
विज्ञापन
जिले में सोमवार दोपहर लू ने जहां लोगों को झुलसाया, वहीं धूप ने पसीना छुड़ा दिया। धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। हालांकि आसमान में छाए हल्के बादलों ने थोड़ी राहत दी।
जिले में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा। धूप के कारण लोग घराें में एसी, कूलर व पंखे के सामने डटे रहे। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि जिले में अधिकतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने का अंदेशा है। दोपहर में तेज हवाओं के कारण लू चलेगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उमस के कारण गर्मी का एहसास होगा।
बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिले में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा विशेष अनुपम शेखर तिवारी ने लोगों से दोपहर से शाम तक घर में रहने की अपील की है। जरूरी काम होने पर बचाव के इंतजाम के सात घर से निकलने की हिदायत दी है।