फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The heat wave made it miserable

लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Mon, 25 Apr 2022 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
The heat wave made it miserable
रविवार को दोपहर तेज धूप व गर्मी के कारण अंबेडकर चौराहे पर रहा सन्नाटा। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
रविवार को पछुवा हवाओं की रफ्तार से वातावरण झुलसता रहा। दिनभर पछुवा हवाएं रफ्तार भरती रहीं। तल्ख धूप व पछुआ हवाओं से तापमान बढ़ गया। भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 41.0 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह नौ बजे के बाद ही सूर्य की किरणें चुभने लगीं। धूप का असर इतना तेज था कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लू के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे थे। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हर कोई पसीने से तरबतर दिखा। पंखे-कूलर की हवा से भी राहत नहीं थी। शहर के बाबागंज, पल्टन बाजार, राजापाल टंकी, अंबेडकर चौराहा, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, सदर बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए। सड़कों पर भी सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

बाइक से गुजरने वाले लोग चेहरा ढककर निकल रहे थे। गर्मी से उनका बुरा हाल रहा। लोग गला तर करने के लिए पानी ढूंढ रहे थे। पेड़ व दुकानों के पास रुककर छांव ले रहे थे। सभी पसीने से तरबतर रहे। सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम होने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। हालांकि बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि गर्मी का असर अभी और तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed