फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The hassle of e-token is over, now farmers will be able to sell paddy any day

ई-टोकन का झंझट खत्म, अब किसी भी दिन किसान बेंच सकेंगे धान

Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The hassle of e-token is over, now farmers will be able to sell paddy any day
farmer
किसानों को धान बेचने के लिए अब ई-टोकन का इंतजार नहीं करना होगा। शासन ने पहले किसानों के लिए ई-टोकन अनिवार्य किया था। अब इसे खत्म कर दिया है। अब किसान सीधे केंद्र पर पहुंचकर अपना धान बेच सकते हैं। एक नवंबर से खरीद शुरू हुई थी, लेकिन दिवाली की वजह से केंद्रों पर कम किसान पहुंचे। सोमवार से खरीद में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में एक नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हो गई है। चार नवंबर को दिवाली का त्योहार होने से किसान अपने धान लेकर खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिले में अभी तक मात्र 256 क्विंटल धान की खरीद हुई है। कुल 78000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। वर्ष 2020 के पहले धान खरीद का लक्ष्य 60,000 मीट्रिकटन होता था। गेहूं खरीद में लक्ष्य से अधिक खरीद होने पर शासन ने इस बार धान खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

किसानों को राहत देने के लिए सौ क्विंटल धान खरीद पर सत्यापन नहीं कराने और ई-टोकन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। इससे अब किसान आसानी से अपना धान खरीद केंद्रों पर बेच सकेंगे। जिले के सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉस मशीन से धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, सोमवार से खुलने वाले खरीद केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ सकती है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी केंद्र प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि धान बिक्री करने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए किसानों से सीधे संवाद स्थापित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed