फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The groom and his family were held hostage for not bringing the jewellery as offering

Pratapgarh News: चढ़ावे में गहना न लाने पर दूल्हे समेत वर पक्ष को बनाया बंधक

Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 26 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The groom and his family were held hostage for not bringing the jewellery as offering
नवाबगंज के एक गांव में आयोजित विवाह समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दुल्हन के चढ़ावे में आभूषण न आने को लेकर वर और कन्या पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा, उसकी बहन, बहनोई समेत कई रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। दूसरे दिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को रिहा कराया। दूल्हे ने दुल्हन के पिता, भाई व मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से सोमवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई थी। रात में विवाह की रस्में चल रहीं थीं। तभी चढ़ावे के समय गहने न आने पर नाराजगी बढ़ गई। बात इस कदर बढ़ी कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने मंगलवार की भोर दूल्हा, दूल्हा की बहन व बहनोई समेत रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को गांव में पंचायत हुई। जहां वर पक्ष से करीब तीन लाख रुपये की मांग की गई लेकिन बात नहीं बनी। वर पक्ष के लोगों को करीब 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा समेत अन्य लोगों को छुड़ाकर थाने ले आई। दूल्हे की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन के पिता छोटेलाल, भाई पुत्ते व बउवा और मामा हरिश्चंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस ने दुल्हन के पिता व मामा समेत तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed