{"_id":"693072436a254865540405fb","slug":"the-funeral-procession-of-friends-was-taken-out-together-while-the-family-members-kept-crying-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-153275-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: एक साथ उठी दोस्तों की अर्थी, बिलखते रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: एक साथ उठी दोस्तों की अर्थी, बिलखते रहे परिजन
विज्ञापन
नगर पंचायत के बभनपुर मोहल्ले के रहने वाले दो दोस्तों की बुधवार को एक साथ अर्थी उठी। जिसे देख हर आंखों से आंसू निकल पड़े। गमगीन माहौल में मानिकपुर घाट पर दोनों दोस्तों के शवों का परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। पुलिस को दूसरे दिन भी घटना की तहरीर नहीं मिली।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के बभनपुर निवासी 22 वर्षीय शिवम सोनकर की पड़ोस के रहने 25 वर्षीय रामकरन सोनकर से गहरी दोस्ती थी। दोनों फल का कारोबार करते थे। मंगलवार को शिवम की नानी के अंतिम संस्कार में रामकरन भी गया था। लौटते समय मऊदारा गांव के करीब ट्रैक्टर की टक्कर से दोनों की मौत हो गई थी।
बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक शिवम तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता नन्हे सोनकर सब्जी बेचकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। सीओ अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
मां के बाद बेटे के मौत की मिली खबर से हुई बेसुध : हादसे में मृत शिवम की मां आशा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
वह अपनी मां के निधन पर कौशाम्बी के केसरिया गई थी। आधी रात को बेटे के मौत की खबर मिली तो वह बेसुध होकर गिर पड़ी।