फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The fearless killer challenged the police, first killed and then reached home and threatened the women

Pratapgarh News: बेखौफ हत्यारोपी ने पुलिस को दी चुनौती, पहले मारा फिर घर पहुंचकर महिलाओं को धमकाया

Thu, 04 May 2023 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 12:14 AM IST
सार

उदयपुर इलाके में मौसेरे भाई की गोली मारकर हुई हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तीन दिन बाद नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
The fearless killer challenged the police, first killed and then reached home and threatened the women
crime - फोटो : demo pic

विस्तार

उदयपुर इलाके में मौसेरे भाई की गोली मारकर हुई हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी तीन दिन बाद नहीं हो सकी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस को चुनौती देते हुए आरोपी हत्यारे ने पीड़ित के घर पहुंच कर परिजनों को धमकी भी दी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के ईश्वरी सिंह का पुरवा कुंभीआइमा में सोमवार को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान दस हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में सत्य प्रकाश सिंह उर्फ बबलू की गांव के ही रहने वाले मौसेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


मामले में ओमप्रकाश सिंह उर्फ पुराने, विनोद सिंह व उन्नाव की रहने वाली रंगीता सिंह के खिलाफ हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हत्यारों की तलाश में तीन टीमें गठित कर कई जगह छापा मारा, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी में सफलता नही मिल सकी।
विज्ञापन


उदयपुर पुलिस ने उन्नाव जिले की रहने वाली आरोपी महिला रंगीता सिंह की धरपकड़ के लिए भी वहां की पुलिस से संपर्क किया, लेकिन वह भी लापता बताई गई। इधर हत्यारोपी ओमप्रकाश सिंह उर्फ पुराने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए बुधवार की दोपहर पीड़ित के घर पहुंचा और मृतक के परिजनों को धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने का वीडियो वायरल
धमकी देने की घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियों में हत्यारोपी बाइक से मृतक सत्यप्रकाश के घर पहुंचता दिखा। वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत के दौरान धमकी दी। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। हत्यारे की धमकी से पीड़ित परिवार सहम गया है।


परिजनों का आरोप है कि पुलिस हत्यारोपी की तलाश नहीं कर पा रही है। आरोपी को पकड़ना तो दूर भुक्तभोगी परिवार को सुरक्षा भी देने में नाकाम साबित हो रही है। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सत्यप्रकाश की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed