फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The family refused to bury the dead body, high officials arrived as soon as the news was received

शव को न दफनाने से परिजन किए इनकार, खबर मिलते ही पहुंचे उच्चाधिकारी

Mon, 05 Oct 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
The family refused to bury the dead body, high officials arrived as soon as the news was received
मानधाता। मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई गांव निवासी युवक की चिलिबला ओवरब्रिज पर बोलेरो की टक्कर से हुई मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव घर पहुंचने के बाद परिवार के लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। खबर पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुए। चौबीस घंटे बाद रविवार शाम सात बजे नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इस पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

खरवई निवासी मो. खलिक (20) पुत्र स्व. अब्दुल मजीद बीते शुक्रवार को दो महिलाओं के साथ बाइक से डाक्टर के पास जा रहा था। चिलबिला ओवरब्रिज पर सामने से आई बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम शव घर पहुंचने पर परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बड़े भाई शहजाद ने आरोप लगाया कि खलिक की हत्या की गई है। बोलेरो से टक्कर मारने के बाद उसमें सवार लोगों ने लोहे की राड से उसे पीटा। साथ रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो बोलेरो सवार भाग निकले।
विज्ञापन

उसका कहना था कि उसके बड़े भाई की बीते मार्च माह में हत्या कर दी गई थी। चार हत्यारोपी जेल में हैं, जबकि चार लोग फरार चल रहे हैं। वे लगातार खलिक पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे थे। सुलह न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन लोगों ने ही ख्रलिक की हत्या की है। शहजाद की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही इरफान, कलाम, अद्धे, लाला, निजामउद्दीन, रियाजुद्दीन, कल्लू, शमीम व हजारा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद शाम सात बजे परिजन खलिक का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। मौके पर मौजूद एसडीएम रानीगंज ने परिजनों को जमीन का पट्टा, आर्थिक मदद के साथ ही शस्त्र लाइसेंस दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed