फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The executive body raised hands with the construction of the medical college

कार्यदायी संस्था ने मेडिकल कॉलेज निर्माण से खड़े किए हाथ

Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The executive body raised hands with the construction of the medical college
कार्यदायी संस्था ने जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। संस्था ने सीएमएस को पत्र भेजकर कहा है कि जर्जर भवन गिराए जाने और मलबा हटाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, दूसरी ओर समय सीमा पूरी होने के बाद भी ठेकेदार अब तक जर्जर भवन को गिराकर मलबा नहीं हटवा सका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल को उच्चीकृत करके मेडिकल कॉलेज बनाने का जिम्मा राजकीय निर्माण निगम रायबरेली को मिला है। पूरेकेशव राय में करीब-करीब भवन कार्यदायी संस्था ने तैयार कर लिया है। जिला अस्पताल में अब तक नींव नहीं पड़ सकी है। जबकि पांच जनवरी को मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए नींव पड़ने वाली थी। दिनोंदिन काम पिछड़ता ही जा रहा है। अब राजकीय निर्माण निगम रायबरेली ने सीएमएस को पत्र भेजकर कहा है कि जब तक जिला अस्पताल के जर्जर भवन को गिराकर मलबा नहीं हटाया जाता है तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन जनवरी तक जर्जर भवन गिराने और मलबा हटाने का ठेका एक फर्म को दिया गया था। समयसीमा पूरी होने के बाद भी फर्म का ठेकेदार कार्य पूरा नहीं कर सका। ऐसे में अब अस्पताल का मलबा बाहर ले जाने से रोक दिया गया है। जल्द ही ठेकेदार और फर्म को बदल दिया जाएगा। जिससे मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर पीपी पांडेय, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed