फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dream of a medal... forget about astroturf, there isn't even a flat ground.

Pratapgarh News: सपना मेडल का... एस्ट्रोटर्फ तो छोड़िए समतल मैदान तक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The dream of a medal... forget about astroturf, there isn't even a flat ground.
हॉकी में देश के लिए मेडल जीतने का सपना संजोए जिले के खिलाड़ी पसीना बहा रहे हैं लेकिन उन्हें गोल करने के लिए मैदान नहीं मिल रहा है। स्टेडियम में सुविधाएं न मिलने से खिलाड़ियों ने निजी एकेडमी का रुख किया। लेकिन, यहां एस्ट्रोटर्फ तो छोड़िए समतल मैदान भी नहीं है। सीमित संसाधनों में खिलाड़ी हुनर को तराश रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने पर जिले के करीब 30 हॉकी खिलाड़ियों ने निजी हॉकी एकेडमी में दाखिला लिया। उन्हें पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर खान खेल की बारीकियां सीखा रहे है लेकिन यहां भी खिलाड़ियों की दिक्कतें कम नहीं हुईं। जीआईसी मैदान में रोजाना दो से तीन घंटे पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को आज भी अच्छे और समतल मैदान की दरकार है।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान पर होने से वाले राजनीतिक व सांस्कृतिक आयोजन भी खिलाड़ियों के अभ्यास में बाधा पहुंचती है। साथ ही मवेशियों का जमावड़ा भी परेशानी का सबब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अनवर खान ने बताया कि हॉकी की उभरती प्रतिभाओं को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सोसाइटी में आने वाले खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जाता है। खेल उपकरण निशुल्क प्रदान किए जाते हैं लेकिन इसके बावजूद कई सुविधाएं मिलनी आवश्यक हैं।

वर्जन
जीआईसी मैदान में आए दिन राजनीतिक दल की रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होता है। इससे अभ्यास में परेशानी होती है। मैदान को दुरुस्त करने में खिलाड़ी मेहनत करते हैं। गर्मी के दिनों में मैदान सूख जाता है।
अदनान अहमद, हॉकी खिलाड़ी
जीआईसी मैदान अभ्यास के लिए पर्याप्त है लेकिन मवेशियों के आ जाने दिक्कत होती है। बार-बार उन्हें मैदान से दूर करना पड़ता है।
मो. शोएब, हॉकी खिलाड़ी
मैदान समतल नहीं है। घास न होने से धूल के कण हवा में उड़ते हैं और आंखों को नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से बॉल को हिट करने में परेशानी होती है। कई बार तो धूल की वजह से बॉल दिखती तक नहीं है। - ओम राव, हॉकी खिलाड़ी

वर्जन:-
स्टेडियम में मैदान छोटा होने के कारण हॉकी खिलाड़ी जीआईसी मैदान में अभ्यास करते हैं, खिलाड़ियों को खेल उपकरण मुहैया कराए जाते हैं। जीआईसी का मैदान खराब है। स्टेडियम के मैदान में सुविधाएं बढ़ाने और विस्तारीकरण के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
- पूनमलता राज, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed