{"_id":"42f4e83447d184487887e8c393325f8a","slug":"the-double-success-in-kathak-vijayalakshmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक में विजयलक्ष्मी को दोहरी सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक में विजयलक्ष्मी को दोहरी सफलता
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए अफीम कोठी में बुधवार को हुई में चयन प्रक्रिया में ग्रामीण इलाकों के कलाकारों ने अपने हुनर का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। लोकनृत्य और कथक नृत्य में विजयलक्ष्मी को दोहरी सफलता मिली। जबकि एकल गीत में नाजनीन अव्वल रहीं।
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया का आयोजन किया। विभिन्न ब्लाकों से आए कलाकारों ने अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। हारमोनियम में मो. रियाज, बासुरी वादन में राम विशाल, तबला वादन में कल्लू निराला अव्वल रहे। निर्णायक की भूमिका समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने निभाई। इसके पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपी चौरसिया ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर कृपा शंकर तिवारी, राधेश्याम तिवारी, छंगूराम सरोज, रामनाथ यादव, मनोज कुमार, किरन कुमार शुक्ला, अजय क्रांतिकारी, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।