{"_id":"5cbb74aabdec2214676acab7","slug":"the-death-of-a-bus-collide-with-bus-kohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से अधेड़ की मौत, कोहराम
Sun, 21 Apr 2019 01:06 AM IST
shailendra Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 21 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
कार बाइक की टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज-प्रतापगढ़ राजमार्ग पर स्थित गजेहड़ा पहाड़पुर के समीप बस की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के गजेहड़ा पहाड़पुर निवासी 50 वर्षीय रमाशंकर पुत्र जगन्नाथ शनिवार शाम को विश्वनाथगंज बजार गए थे।
सब्जी खरीदने के बाद वह घर लौट रहे थे। गांव में सामने प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे रमाशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही रमाशंकर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। मौका पाकर चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन