फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The dacoits were not caught, the family remained scared even on the third day

Pratapgarh News: डकैत नहीं लगे हाथ, तीसरे दिन भी सहमे रहे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The dacoits were not caught, the family remained scared even on the third day
कोतवाली के गयासपुर खजुरिया गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले डकैत तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस उन तक पहुंचने में नाकाम रही। सोमवार को पीड़ित परिवार के घर में चूल्हा जला। सदस्यों ने घर का बना खाना खाया। खौफजदा परिवार की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

गयासपुर खजुरिया के रहने वाले छोटेलाल के घर पर पांच जुलाई की रात बेखौफ बदमाशों ने डकैती डाली। छोटेलाल, उसके बेटे जीतेंद्र, बेटी अंतिमा को मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी सुनीता को गोली मारकर लूटपाट की। जेवरात, आटा ,चावल, रुपये समेत अन्य सामान समेटकर बदमाश भाग निकले। घटनास्थल का आईजी प्रेम गौतम, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने जायजा लेते हुए घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीम गठित की। तीन दिन से लगातार स्वाट टीम कुंडा में ही कैंप कर रखी है। पुलिस की सभी टीमें अभी तक घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के करीब भी नहीं पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार की मानें तो टीम जनपद के साथ ही कौशाम्बी, ऊंचाहार रायबरेली, प्रयागराज समेत जनपदों में संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है। कई संदिग्धों को उठाकर पुलिस पूछताछ कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई राज नहीं मिल सका। पुलिस टीम बाबूगंज, शेखपुर में लगे बीटीएस टावर से भी बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने बताया कि पुलिस टीमें अपना काम कर रहीं हैं। जल्द की घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन

छोटेलाल को नहीं पता बेटे व बेटी को लगी है चोट
डकैतों के शिकार छोटेलाल को यह नहीं पता कि उसके बेटे जीतेंद्र व बेटी सुनीता को चोट लगी है। वह प्रयागराज में भर्ती है। वह पूछने पर यही बताता था कि घर में ही बच्चे हैं। उसके चेहरे पर अभी भी बदमाशों का खौफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता के पैर से निकाली बुलेट
प्रयागराज के एसआरएन में भर्ती सुनीता का सोमवार को ऑपरेशन हुआ। उसके पैर के पंजे का ऑपरेशन कर बुलेट निकाली गई। उम्मीद जताई जा रही है कि एक दो दिन में सुनीता व जीतेंद्र घर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed