Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The current was running through the fence

Pratapgarh News: बाड़ में दौड़ रहा था करंट...खत्म हो गया बच्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:12 PM IST
विज्ञापन
The current was running through the fence
कोतवाली देहात के सराय बहेलिया में शुक्रवार दोपहर घर से खेलने निकले पांचवीं के छात्र अंश तिवारी का देर रात सरसों के खेत में शव मिला। जांच के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौत करंट की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन

सराय बहेलिया निवासी बृजेंद्र तिवारी पल्लेदारी करते हैं। उनका सबसे छोटा बेटा अंश तिवारी (12) प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर वह खेलने की बात कहते हुए निकला। शाम तक नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे।
विज्ञापन

रात करीब पौने दस बजे गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे अशोक शुक्ला के खेत में सरसों की फसल के बीच अंश तिवारी का शव पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के शरीर पर तीन स्थान पर कटे का निशान था। आशंका जताई जाने की बालक की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जहां मां अंजली, भाई आयुष व बहन आयुषी शव से लिपटकर रोती रहीं। परिजन गांव में ही शव का अंतिम संस्कार करने रवाना हुए। इसी बीच बृजेंद्र तिवारी ने शव दफनाने से इन्कार कर दिया। उनका आरोप था खेत में आलू की फसल की सुरक्षा के लिए पड़ोसी ने बाड़ में करंट लगाया था, जिसकी चपेट में आने से बेटे की मौत हुई है।
वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व आर्थिक मदद की मांग करने लगे। मौके पर भाजपा नेता राम सिंह के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। देहात कोतवाली के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


पहले भी हो चुकी है बाड़ में करंट से घटनाएं
जनपद में पहले भी बाड़ में करंट की चपेट में आने से मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। एक साल के भीतर महेशगंज, पट्टी व नगर कोतवाली में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।



कानूनन जुर्म है पर नहीं होती कार्रवाई
खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ में करंट प्रवाहित करना कानूनन जुर्म है। मृतक के पक्ष से मुकदमा दर्ज कराने के बाद बिजली विभाग को भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी होती है लेकिन संबंधित अधिकारी जांच के बाद मौन साध लेते हैं। जिसके चलते घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

खेत में बोई गई फसल की सुरक्षा में लगे बाड़ के तार में बिजली प्रवाहित करना कानूनन जुर्म है। इस तरह की घटनाओं की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
- सत्यपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed