फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   The crowd went out of control after seeing the blood stained body, the police lost their cool

Pratapgarh News: खून से सना शव देख बेकाबू हुई भीड़, पुलिस के पसीने छूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The crowd went out of control after seeing the blood stained body, the police lost their cool
शनिवार की सुबह सोनपुर में जमीयत उलमा के जिला महासचिव की नृशंस हत्या के बाद पहुंची भीड़ खून से सना शव देखकर बेकाबू हो गई। आरोपियों के घरों में छिपे होने की आशंका में भीड़ ने मकान पर पथराव शुरू कर दिया, जिसे काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। मृतक मौलाना के बेटे व परिवार के सदस्य भी लोगों को समझाते रहे लेकिन वे माने।
विज्ञापन




सोनपुर में नरमदिल इंसान मौलाना मोहम्मद फारूख की हत्या की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग कार, बाइक से सोनपुर पहुंच गए। लोगों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया। आरोपी चंद्रमणि के मकान में घुसकर पंखा, कुर्सी तोड़ दिया। बाहर छप्पर गिरा दिया। लोग दूसरे आरोपी देवी प्रसाद के घर ओर पथराव करते हुए बढ़ने लगे। किसी तरह पुलिस ने आरोपियों के घरों को सुरक्षा घेरे में लिया।
विज्ञापन

उपद्रवी मोबाइल से घटना कैद कर रहे लोगों के साथ अभद्रता करते रहे। अनहोनी की आशंका में गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस दौरान समाज के मददगार बनने वाले लोगों को भी खरीखोटी सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देख पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल सख्त हो गए। एसपी के एक्शन में आते ही पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला तो भगदड़ मच गई। कहा कि यदि अब किसी ने उस ओर कदम बढ़ाया तो उसे जिंदगी भर पछताना पड़ेगा। जिसके बाद लोग शांत हो गए। सोनपुर समेत आसपास गांवों के लोग अनहोनी की आशंका से सहमे रहे।घटनास्थल पर सियासी दलों के अलावा मौलाना के करीबी व शिष्य पहुंचे थे।
टूटी गई थी सिर की हड्डी, कुल छह चोटें
मौलाना फारूख के सिर पर कुल्हाड़ी, रंभा व फावड़े से प्रहार करने की बात सामने आई थी। वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सीएमओ डॉ.जीएम शुक्ल भी मॉर्चरी पहुंचे। सूत्रों के अनुसार मौलाना के सिर की हड्डी टूट गई थी। सिर में गहरा जख्म था। पीठ, सिर व माथा में कुल छह चोट आई थी।



तोड़फोड़ करने पहुंची महिलाएं तो बेबस हुई पुलिस



हत्यारोपी व आसपास रहने वाले लोगों के घरों पर महिलाएं भी पहुंच गईं। महिलाओं को देख पुलिसकर्मी असहज हो गए। इस बीच महिला आरक्षियों को बुूलाया गया। आरोपी बताए जा रहे गिरीश चंद्र पांडेय व जय प्रकाश के घर में भी तोड़फोड़ की गई। गिरीशचंद्र का एक बेटा शिक्षक तो दूसरा इंजीनियर है। हालांकि, तनाव को देखते हुए सभी मकान में ताला बंद कर चले गए थे।



बार-बार उठती रही बुलडोजर चलाने की मांग



हत्या के बाद मौके पर मौजूद भीड़ बार-बार आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग करती रही। इसे लेकर लगातार पुलिस से झड़प होती रही। बवाल को देखने के लिए खेतों व बाग और नहर के किनारे लोगों की भीड़ एकत्र रही।



पुलिस छावनी में तब्दील हुआ सोनपुर



मौलाना फारुख की हत्या के बाद छह घंटे तक चले बवाल के बाद सोनपुर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पड़ोसी जनपदों की फोर्स के साथ गांव में एक कंपनी पीएसी तैनात है।







दो बार ली आरोपियों के घर की तलाशी



ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पुलिस ने दाे बार आरोपियों के घरों की तलाशी ली। इस दौरान कोई आरोपी मौजूद नहीं मिला। मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने बार-बार आरोप लगाया कि अपने घरों में आरोपी बैठे हैं। पुलिस उनको संरक्षण दे रही है। इस पर कोतवाली देहात एसएचओ ने घरों का ताला खुलवाकर ग्राम प्रधान की मौजूदगी में तलाशी ली। इसके बाद भी भीड़ घरों में घुसने का प्रयास करती रही।



सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शांति बनाए रखने को कहा



प्रतापगढ़। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सोनपुर में हुई मौलाना फारूख की हत्या पर दुख व्यक्त किया। कहा कि जिस तरह से हत्या हुई है, वह कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। लोगों से अपील है कि वह शांति बनाए रखें। जिला प्रशासन व एसपी से वह इस बारे में बात करेंगे। साथ ही प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वह रविवार को मौलाना के जनाजे में शामिल होंगे। संवाद




डीएम को सौंपा चार सूत्रीय मांगपत्र



प्रतापगढ़। जमीयत उलमा के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मौलाना जमीलुर्रहमान कासमी ने पार्टी के जिला महासचिव की हत्या के सिलसिले में चार सूत्रीय मांगपत्र डीएम संजीव रंजन को सौंपा। जिसमे आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार के लोगों की सुरक्षा, दो शस्त्र लाइसेंस, 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। घटनास्थल पर ही डीएम ने वादा किया कि शस्त्र लाइसेंस वह जारी कर देंगे। मांगों को पूरा कराने के लिए शासन को पत्र भेजेंगे। संवाद
तड़प रहे जानवरों को पुलिसकर्मियों ने पिलाया पानी
मौलाना की हत्या के बाद फरार आरोपियों के घर बंधे मवेशी भूख प्यास से चिल्लाते रहे। दोपहर बाद पुलिस ने सभी को पानी पिलाया और चारा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed