{"_id":"e663e7c725872a1db403643533d7e7db","slug":"the-court-deputy-ballyragging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में नायब से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी में नायब से धक्कामुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने वाले नायब तहसीलदार के साथ दीवानी न्यायालय परिसर में कुछ लोगों ने धक्कामुक्की करते हुए हंगामा भी किया। इससे परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल ने नायब को सकुशल घर पहुंचाया। जिला जज के पहुंचने पर अधिवक्ता शांत हुए।
जिलाधिकारी के खिलाफ परिवाद दर्ज कराने वाले नायब तहसील सुनील सिंह को लेकर बुधवार को कचहरी परिसर का माहौल खासा गरम था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर में जैसे ही नायब तहसील दीवानी न्यायालय परिसर में कदम रखे। उसी समय कुछ लोगों ने उन्हें रोकते हुए हंगामा करने लगे।
इस बीच नायब की ओर कुछ लोग लपके तो साथ में मौजूद अधिवक्ता आगे आ गए। इस दौरान नायब और विवाद कर रहे लोगों के बीच धक्कामुक्की होने लगी। इस बीच मौके पर पहुंचे कोतवाल व दूसरे अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर नायब तहसीलदार को बचाकर दूसरी ओर ले गए। हंगामे के चलते परिसर में अफरा- तफरी मच गई। इस बीच जानकारी मिलने पर जिला जज हंगामा कर रहे वकीलों के बीच पहुंचे और मामले की जानकारी के बाद सभी को शांत कराया। इसके बाद शहर कोतवाल बलिराम मिश्र दलबल के साथ परिसर में मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन
जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला ने अपने बयान में कहाकि नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने कई लोगों का काम करने के लिए रुपए और कागजात ले रखे हैं। ऐसे लोगों ने कचहरी पहुंचे नायब से रुपए और फाइल लौटाने की मांग की। इसे लेकर हंगामा हुआ। वकीलों ने ऐसे नायब के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने कहाकि जिलाधिकारी की कार्यशैली से जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऐसे अधिकारियों को जनपद से हटाया जाए। इस मौके पर राजकुमार सिंह, अतुल सिंह, अनिल मिश्रा, आलोक सिंह, राम अवध, गंगेश, अश्वनी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।